Search

 
 
 

पटना: मंत्री का ऐलान, शिक्षा विभाग में होगी डेढ़ लाख से अधिक बहाली

 
Patna: बिहार में एक बार फिर शिक्षा विभाग में बंपर बहाली होने वाली है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ऐलान कर युवाओं को एक और अवसर दिया है. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले 12 लाख नौकरियां देने का ऐलान किया है. इसी कड़ी में बिहार के शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली निकलने वाली है. इसे लेकर सभी विभाग इसमें जुट गए हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत डेढ़ लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति होनी है. इन पदों पर बहाली के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेज दी गयी है. इनमें प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और कंप्यूटर शिक्षक आदि शामिल हैं.

5 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है

बता दें कि, शिक्षा विभाग में अब तक 5 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है. अभी भी शिक्षक बहाली टीआरई-3 पाइप लाइन में हो जिसमें एक लाख के लगभग भर्ती होना है. वहीं अब सरकार जल्द की डेढ़ लाख की बहाली निकालने वाली है. विभाग जल्द इसको लेकर विज्ञापन जारी करेगा. मंत्री ने कहा कि सभी विधायकों और विधान पार्षदों से 10-10 ऐसे सरकारी स्कूलों की सूची मांगी गई है, जो जर्जर स्थिति में हैं. इन स्कूलों के भवनों का राज्य सरकार जीर्णोद्धार कराएगी. कुछ जगहों पर यह काम भी शुरू भी कर दिया गया है. वहीं मदरसों में सिलेबस से जुड़े विवाद पर मंत्री ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित अधिकारियों को छानबीन के निर्देश दिए गए हैं. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सुधार के उपाय किये जाएंगे. सरकार पूरी तरह से शिक्षा को बेहतर बनाने में लगी है. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेशी">https://lagatar.in/hearing-on-pil-filed-in-hc-to-stop-bangladeshi-infiltration-on-september-5/">बांग्लादेशी

घुसपैठ रोकने के लिए HC में दाखिल PIL पर 5 सितंबर को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही