Search

 
 
 

पश्चिमी सिंहभूम में 15 लाख से अधिक लग चुका कोरोना टीका

 
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिये आज तक सभी आयु वर्ग के लोगों के बीच 15 लाख 48 हजार 246 कोरोना का टीका लगाया जा चुका है. जिसमें 18+ आयु वर्ग के 9 लाख 79 हजार 482 लोगों को टीका का पहला डोज तथा 5 लाख 22 हजार 655 लोगों को दोनों डोज दिया गया है. यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सुंदर मोहन समद ने दी. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-once-a-developed-village-baraiburu-and-tatiba-are-now-known-for-their-breweries/">किरीबुरु

: कभी विकसित गांव था बराईबुरु व टाटीबा, अब शराब भट्ठियों के लिए जाना जाता है

8362 लोगों को दिया गया बूस्‍टर डोज

उन्होंने बताया कि 15-18 आयु वर्ग में 3 लाख 7 हजार 747 को पहला डोज दिया जा चुका है. जबकि 8362 बूस्‍टर डोज फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर तथा 60+ के लोगों को दिया गया है. उन्होंने बताया कि शत प्रतिशत वैक्‍सीनेशन का लक्ष्‍य जल्द से जल्द पूरा करने पर फोकस किया जा रहा है. उन्‍होंने सभी लोगों से कोरोना टीका लगवाने की अपील करते हुए कहा कि सभी अपना दूसरा डोज भी समय पर लगवा लें. इसे भी पढ़ें: इकोनॉमिक">https://lagatar.in/positive-impact-of-economic-survey-sensex-closed-814-points-stronger-shares-of-tech-mahindra-jumped-4-point-88-percent/">इकोनॉमिक

सर्वे का पॉजिटिव इंपैक्ट, सेंसेक्स 814 अंक मजबूत होकर बंद, टेक महिंद्रा के शेयर 4.88 फीसदी उछले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही