Search

 
 
 

दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में देशभर के 15 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर हड़ताल पर

आज बुधवार को देशभर के 15 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर हड़ताल पर हैं. दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और बड़ी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने एक दिवसीय  हड़ताल की घोषणा की थी.
 

New Delhi : आज बुधवार को देशभर के 15 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर हड़ताल पर हैं. दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और बड़ी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने एक दिवसीय  हड़ताल की घोषणा की थी.

 

हालांकि, AIOCD ने बंद के दौरान अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर को खुले रहने की छूट दी है. कहा था कि इमरजेंसी दवाओं की सप्लाई में किसा तरह की  रुकावट नहीं आने दी जायेगी.  

 

दवा व्यवसायियों का कहना है कि बिना नियमों के चल रही ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से  गली मोहल्ले की छोटी दुकानों को नुकसान हो रहा है. लोगों की सेहत के लिए भी यह खतरा पैदा कर रहा है.

 

AIOCD का कहना है कि सरकार के दो नियमों GSR 220(E) और GSR 817(E) की कमियों का फायदा उठाकर ऑनलाइन दवा कंपनियां ऐसा कर रही हैं. मांग की गयी है  इन नियमों को वापस लिया जाये.

 

दवा दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर गलत या नकली पर्चियों' का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसलिए ई-फार्मेसी के लिए नये सख्त नियम बनाये जाने चाहिए.

 

कहा गया है कि लोकल दुकानदार ऑनलाइन कंपनियों के 20 से 50 फीसदी तक के डिस्काउंट का मुकाबला कतई नहीं कर सकते. 

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही