Vinit Abha Upadhyay Ranchi : अगर आप किसी को चेक के माध्यम से पैसों का भुगतान कर रहे हैं तो चेक काटने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके खाते में बैलेंस है या नहीं. क्योंकि रांची समेत पूरे झारखंड में पिछले कुछ वर्षो में 15000 से ज्यादा चेक बाउंस हुए हैं. यह बैंक के साथ-साथ चेक काटने और चेक लेने वालों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. हालांकि ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए इस महीने होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष जोर दिया जा रहा है.
पिछले कुछ वषों में 15 हजार से ज्यादा चेक हुए बाउंस
Last Updated: Feb 08, 2025 12:00 AM (IST)