Search

 
 
 

स्वास्थ्य शिविर में 150 से ज्यादा लोगों ने कराई जांच

 
Latehar : स्वयंसेवी संस्था सेसा के द्वारा बरवाडीह प्रखंड के मोरवई कला पंचायत सचिवालय में रविवार को एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मोरवाई पंचायत के मुखिया आशीष सिंह व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अध्यक्षता सेसा के महासचिव डॉ. कौशिक मल्लिक ने किया. शिविर में मोरवाई पंचायत के ग्राम मोरवाई, बढनिया, सैदूप, केतारकला एवं आसपास के सैंकड़ों ग्रामीण पहुंचे, जिनका इलाज किया गया. डॉ. कौशिक मलिक ने कहा कि संस्था के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है. ताकि वन क्षेत्र में रह रहे लोगों को चिकित्सा सुविधा का उचित लाभ मिल सके. (लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
धन्यवाद ज्ञापन कार्यपालक निदेशक डॉक्टर जसवीर बग्गा ने किया. शिविर में डॉ. संतोष सुमन, डॉ. सोनल मिश्रा एवं डॉ. आकृति ने लगभग 155 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवा का वितरण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार, ज्योति टोप्पो, शशांक शेखर पांडेय, शशि भूषण, सुभाष कुमार, निरल टोप्पो, कृष्णा राम, अख्तर, धर्मेंद्र व सृष्टि आदि का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : 50">https://lagatar.in/50-wives-more-than-30-children-name-is-roopchand/">50

पत्नियां, 30 से ज्यादा बच्चे, नाम है ”रूपचंद”
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही