Search

 
 
 

अगले 3 दिन में राज्यों को टीकों की 19 लाख से अधिक खुराक देगा केंद्र

 

New Delhi : कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड रोधी टीके की लगभग 16.33 करोड़ ख़ुराकें निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी हैं. यह आंकड़े शुक्रवार सुबह 8 बजे तक के हैं. इसमें से बर्बादी सहित कुल 15,33,56,503 ख़ुराकों का उपयोग किया जा चुका है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास इस समय कोविड रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक (1,00,28,527) ख़ुराकें उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल किया जाना है. केंद्र सरकार ने कहा है कि अगले 3 दिनों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की लगभग 20 लाख (19,81,110) अतिरिक्त खुराकों की आपूर्ति की जायेगी.

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास इस
समय टीके की 1 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध.

भारत सरकार द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब
तक कोविड रोधी टीके की 16.33 करोड़ से अधिक ख़ुराकें
निःशुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी हैं.

पत्र सूचना ब्यूरो द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोविड से मुकाबले में टीकाकरण भारत सरकार की 5 बिंदुओं की रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. अन्य चार बिंदुओं में टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और कोविड उपयुक्त व्यवहार शामिल हैं. केंद्र सरकार कोविड-19 महामारी का पूरी ताकत से मुकाबला कर रही है. कोविड-19 की महामारी से निपटने और इसके बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार पूरी सक्रियता और तत्परता के साथ कई कदम उठा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही