Search

 
 
 

28 जुलाई को 20 से अधिक नक्सली करेंगे सरेंडर

झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच झारखंड पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के अनुसार भाकपा (माओवादी) से जुड़े 20 से अधिक नक्सली पुलिस के संपर्क में हैं और वे 28 जुलाई को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेंगे.
 

Ranchi : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच झारखंड पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के अनुसार भाकपा (माओवादी) से जुड़े 20 से अधिक नक्सली पुलिस के संपर्क में हैं और वे 28 जुलाई को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेंगे.

 

सूत्रों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वालों में 15 लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर भी शामिल है. इसके अलावा 5 लाख से 10 लाख रुपये तक के इनामी कई अन्य नक्सली भी मुख्यधारा में लौटने की तैयारी में हैं. आत्मसमर्पण करने वालों में एक रीजनल कमांडर और एक सब-जोनल कमांडर स्तर के उग्रवादी भी शामिल बताये जा रहे हैं.

 

बताया जा रहा है कि सभी नक्सली हथियारों के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण करेंगे. इसे झारखंड पुलिस के लिए नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. हालांकि पुलिस की ओर से आत्मसमर्पण को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. कार्यक्रम के दौरान विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही