Search

 
 
 

रांची में हुई 200 से ज्यादा रजिस्ट्री, रेट बढ़ने से एक दिन पहले निबंधन कार्यालय में दिखी भीड़

 
Ranchi: राजधानी रांची के शहरी इलाकों में 1 अगस्त से जमीन और मकान की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी, सोमवार को पूर्व की दर पर रजिस्ट्री करवाने की अंतिम तिथि थी. जिसके कारण रांची के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में दिन भर लोगों की भीड़ देखी गई. रांची के शहरी इलाकों में निबंधन शुल्क में न्यूनतम 5 प्रतिशत और अधिकतम 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. निबंधन शुल्क में बढ़ोतरी का सीधा असर रांची नगर निगम क्षेत्र के अलावा बुंडू नगर पंचायत और आरआरडीए के क्षेत्राधिकार वाले इलाकों और सेंसस टाउन के इलाकों की भूमि के मूल्य एवं रजिस्ट्री फीस पर पड़ेगा. इसलिए शहरी इलाकों में जमीन और फ्लैट की खरीद-बिक्री करने वाले लोग देर शाम तक रजिस्ट्री कार्यालय में जमे रहे. [caption id="attachment_717137" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2222-1.jpg"

alt="" width="1280" height="1087" /> तस्वीर- निबंधन कार्यालय में देर शाम तक रजिस्ट्री के लिए जमे लोग[/caption]

रांची में 300 लोगों ने लिया था अपॉइनमेंट, 200 दस्तावेज रजिस्टर्ड हुए

रांची के कचहरी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में 130 लोगों ने रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइनमेंट लिया था,  देर शाम तक 100 से ज्यादा दस्तावजों का रजिस्ट्रेशन हो पाया मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में कुल 70 लोगों ने रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइनमेंट लिया था, लेकिन सिर्फ 50 दस्तावेजों का ही रजिस्ट्रेशन हुआ. हिनू रूरल रजिस्ट्री कार्यालय में 61 लोगों ने रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइनमेंट  लिया था, लेकिन सिर्फ 25 लोगों ने ही अपने दस्तावेज प्रस्तुत किये, जिनका निबंधन किया गया. हिनू अर्बन रजिस्ट्री कार्यालय में 34  लोगों ने रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइनमेंट लिया था, और सभी लोगों ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत किये. जिनका निबंधन किया गया. बताते चलें कि सोमवार को राज्य भर में कुल 1143 डीड रजिस्टर किए गए. जिससे 16 करोड़ 67 लाख 2 हजार 627 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही