Search

 
 
 

24 घंटे से ज्यादा समय बीत गये, पर तबादला हुए IPS अधिकारियों का जारी नहीं हुआ मूवमेंट ऑर्डर

 
Ranchi :  झारखंड सरकार ने बीते 27 फरवरी की रात 23 आईपीएस का तबादला और एक को अतिरिक्त प्रभार दिया है. ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट जारी किये 24 घंटे से अधिक समय बीत गये हैं, लेकिन अब तक सरकार ने इन आईपीएस अधिकारियों का मूवमेंट ऑर्डर जारी नहीं किया है. जिसकी वजह से अधिकारी अपने नये पद पर योगदान नहीं दे पाये. मूवमेंट ऑडर जारी नहीं होने के पीछे की जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक, कई ऐसे आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है, जो अपनी पोस्टिंग कहीं और कराना चाह रहे थे और उनकी पोस्टिंग कहीं और हो गयी है. मूवमेंट ऑर्डर में देरी होने की एक और वजह यह भी मानी जा रही है.

जानें किसका कहां हुआ है तबादला

  • - आरके मलिक - पुलिस एडीजी मुख्यालय
  • - प्रभात कुमार - आईजी विशेष शाखा
  • - पंकज कंबोज - आईजी प्रोविजन
  • - राजकुमार लकड़ा - आईजी जैप
  • - नरेंद्र कुमार सिंह - आईजी पलामू जोन
  • - अजय लिंडा - डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं
  • - मनोज रतन चौथे - डीआईजी कोल्हान क्षेत्र
  • - कार्तिक एस - डीआईजी स्पेशल ब्रांच
  • - शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल - डीआईजी एसीबी रांची
  • - वाई एस रमेश - डीआईजी बजट
  • - सुमित कुमार अग्रवाल - ट्रैफिक एसपी रांची
  • - प्रवीन पुष्कर - रेल एसपी जमशेदपुर
  • - शंभू कुमार सिंह - एसपी गुमला
  • - हरविंदर सिंह - वायरलेस एसपी रांची
  • - आनंद प्रकाश - समादेष्टा झारखंड आर्म्स पुलिस 6
  • - मूमल राजपुरोहित - एसपी विशेष शाखा रांची
  • - ऋषभ कुमार झा - एसपी झारखंड एटीएस
  • - विमल कुमार - एसपी रामगढ़
  • - अंजनी अंजन - ग्रामीण एसपी रांची
  • - राकेश रंजन - समादेष्टा झारखंड आर्म्स पुलिस एक
  • - मनीष टोप्पो - एसपी सरायकेला खरसावां
  • - पीयूष पांडे - एसपी लातेहार
  • - विकास कुमार पांडे - एसपी चतरा
  • - चंदन कुमार झा - अतिरिक्त प्रभार झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही