Search

 
 
 

जेईई एडवांस में डीपीएस बोकारो के 30 से अधिक विद्यार्थी सफल

 

स्कूल टॉपर स्पर्श राज को पूरे देश में मिली 516वीं रैंक

Bokaro : देश के आईआईटी कॉलेजों ने नामांकन के लिए हुई जेईई एडवांस परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो के विद्यार्थियों कामयाबी का परचम लहराया है. रविवार को जारी रिजल्ट के अनुसार समाचार लिखे जाने तक स्कूल के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. स्कूल टॉपर स्पर्श राज को देशभर में 516वीं रैंक मिली है, जबकि विशाल मेहता (रैंक 803) सेकेंड व दिव्यांशु जायसवाल (रैंक 1163) थर्ड स्कूल टॉपर रहे. रक्षित राज (रैंक 1193), रेयान सिंह (रैंक 1374) व ऋषव कुमार  (रैंक 2500 ) स्कूल में क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहे. इसके अलावा अवंतिका गुप्ता 2845 रैंक, तेजस अग्रवाल 3017 रैंक,  सुहानी कुमारी 5012 रैंक, स्पर्श कुमार 6381 रैंक,  आशुतोष सिंह 8715 रैंक,  मानव राज 8905 रैंक, मो. रमीश फैजी 9268 रैंक, नमन जैन 9358 रैंक सहित आयुष्मान दत्ता, आकाश माहता, पौलम कुंडू, साक्षी प्रिया आदि ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/changes-in-timings-of-many-trains-passing-through-bokaro-from-june-11/">बोकारो

से होकर गुजरनेवाली कई ट्रेनों के समय में 11 जून से बदलाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही