Search

 
 
 

रामगढ़: दुलमी में 35 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

 
Ramgarh: रजरप्पा पुलिस ने शनिवार को अवैध देसी महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इसका नेतृत्व रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय व सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान थाना क्षेत्र के दुलमी प्रखंड के धुठुआ फनिकपुर गांव में छापेमारी कर चल रहे अवैध देसी महुआ शराब के कई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. साथ ही करीब 35 लीटर से भी अधिक अवैध महुआ शराब व 250 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया. इसके अलावे शराब बनाने में प्रयुक्त होनेवाला उपकरण और छोटे छोटे ड्राम सहित अन्य सामान को भी नष्ट किया गया. वहीं अवैध शराब निर्माण करने वाले प्रमोद साहू के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापामारी कर धुठुआ फनिकपुर गांव में अवैध महुआ देसी शराब निर्माण भट्ठी को ध्वस्त किया गया. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के किसी भी गांव-टोले में अवैध शराब बनाने और बेचने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से पेश आएगी, कहा कि आगे भी इस तरह के छापामारी अभियान जारी रहेगा, जिससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहे, इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/the-picture-of-jharkhand-is-changing-due-to-the-public-welfare-schemes-of-pm-babulal/">पीएम

की जन कल्याणकारी योजनाओं से बदल रही झारखंड की तस्वीर : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही