Search

 
 
 

ब्रदर्स एकेडमी के 350 से अधिक छात्रों ने जेईई मेंस परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

 
Ranchi : ब्रदर्स एकेडमी के 350 से छात्र-छात्राओं ने जेईई मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. इस प्रदर्शन का श्रेय छात्रों ने एकेडमी के अनुशासित शैक्षणिक परिवेश और शिक्षकों के छात्रों के प्रति समर्पण को दिया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन ने ही हमें सफलता की राह पर ला खड़ा किया है. सारगर्भित शिक्षण, शिक्षकों का दिशा-निर्देश, उच्चस्तरीय पाठ्य सामग्री, क्विज संचालन और इनका विश्लेषणात्मक मूल्यांकन, संस्थान का उद्देश्य के प्रति समर्पण बहुत उच्च कोटि का है. सिलेबस की समाप्ति के बाद एकेडमी द्वारा संचालित टेस्ट सीरीज़ बैट्स ने हमारे डर को पूरी तरह समाप्त कर दिया जो आईआईटी की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत मददगार रहा है. संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल, प्रेम प्रसून और शुभेन्दु शेखर ने कहा कि एक बार फिर हमारे छात्रों की सफलता ने एकेडमी का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि आईआईटी एडवांस परीक्षा में भी इन छात्रों से विशिष्ट प्रदर्शन अपेक्षित है, क्योंकि बच्चों ने पूरे वर्ष जी तोड़ मेहनत कर अपनी क्षमता को निखारा है. सफलता परीक्षा के दिन नहीं बल्कि तैयारी के दौरान गढ़ी जाती है. निदेशक ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए आगामी परीक्षाओं के लिये उन्हें शुभकामनाएं दी. अभिभावकों ने भी ब्रदर्स एकेडमी के शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एकेडमी के शिक्षकों के सतत परिश्रम ने इन बच्चों को ज्ञान और ऊर्जा से भरे मार्ग की दिशा दिखाई और बच्चों के सघन अध्ययन का परिणाम आशा जनक रहा.

इन बच्चों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

श्रेयश संजय, मोहम्मद यलनाज़, हर्षित आनंद, हर्षल राज, तुषार धानुका, भास्कर जालान, आकाश कुमार, यश कुमार, तान्या चौधरी, साहिल आकाश, सिद्धांत कुमार, समृद्धि केडिया, देव प्रकाश, रोहन कुमार एवं अन्य. इसे भी पढ़ें : JEE">https://lagatar.in/jee-main-2024-result-released-see-topper-list/">JEE

MAIN 2024 का रिजल्ट जारी, देखें टॉपर लिस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही