Search

टाटा स्टील नोआमुंडी रन-अ-थॉन में 4000 से अधिक धावकों ने लिया भाग

Ranchi : देशभर से 4000 से अधिक धावकों ने टाटा स्टील के ओर माइन्स एंड क्वारीज़ डिवीजन के प्रमुख आयोजन नोआमुंडी रनअथॉन के 5वें संस्करण में भाग लिया. प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को नोआमुंडी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू हुई. इस वर्ष दौड़ का थीम थी `ग्रीन चैंपियन बनें`. वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मटेरियल्स) टाटा स्टील डी बी सुंदरा रामम ने पश्चिम सिंहभूम जिले के डीसी कुलदीप चौधरी (आईएएस), टाटा स्टील ओएमक्यू के जेनरल मैनेजर अतुल भटनागर और टाटा स्टील के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसे भी पढ़ें - नड्डा">https://lagatar.in/nadda-asked-rahul-gandhi-why-did-your-grandmother-not-take-action-when-the-mandal-commission-report-came/">नड्डा

ने राहुल गांधी से पूछा, जब मंडल कमीशन की रिपोर्ट आई, तब आपकी दादी ने क्यों नहीं लिया एक्शन

दौड़ को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया था

पुरुषों और महिलाओं (15 वर्ष और उससे अधिक) के लिए 10 किमी और 7 किमी, 16 वर्ष से कम आयु के लड़कों और लड़कियों के लिए 5 किमी, दिव्यांग लोगों के लिए 2 किमी की दौड़ थी. विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं के बीच कुल पांच लाख 67 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई. उत्तर प्रदेश के चंदन भारद्वाज ने 10 किमी (पुरुष) श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि छत्तीसगढ़ की रुखमणी साहू ने 10 किमी (महिला) श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया. 7 किमी श्रेणी में झारखंड के सुरेंद्र सिरका ने पुरुष वर्ग में और पश्चिम बंगाल की मनाली सिंघा ने महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया. इसी प्रकार 5 किमी श्रेणी में झारखंड के निखिल कुमार ने लड़कों में और शांति कुमारी ने लड़कियों में पहला स्थान हासिल किया. सभी श्रेणियों (सामान्य और स्थानीय) के विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, टाटा स्टील प्रत्येक प्रतिभागी के लिए एक पौधा लगाएगी. जिन्होंने इस आयोजन में भाग लेकर स्वस्थ और हरित भविष्य के लिए अपने दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया.

विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की सूची

10 KM दौड़ (पुरुष) चंदन भारद्वाज - फर्स्ट - Rs 51, 000/- त्रिलोक कुमार - सेकंड - 41, 000/- लोकेश चौधरी - थर्ड - Rs 31, 000/- 10 KM दौड़ (महिला) रुखमणी साहू - फर्स्ट - Rs 51, 000/- संध्या मुर्मू - सेकंड - 41, 000/- चांदनी बारजो - थर्ड - Rs 31, 000/- 7 KM दौड़ (पुरुष) सुरेंद्र सिरका - फर्स्ट - Rs 25, 000/- लव चौधरी - सेकंड - 20, 000/- आशुतोष बिंद - थर्ड - Rs 15, 000/- 7 KM दौड़ (महिला) मनाली सिंघा - फर्स्ट - Rs 25, 000/- पूजा सिंह - सेकंड - 20, 000/- रूबी कुमारी - थर्ड - Rs 15, 000/- 5 KM दौड़ (लड़के) निखिल कुमार - फर्स्ट - Rs 10, 000/- जयपालसिंह टियु - सेकंड - 8, 000/- महेंद्र इचागुटु - थर्ड - Rs 7, 000/- 5 KM दौड़ (लड़कियां) शांति कुमारी - फर्स्ट - Rs 10, 000/- दीपिका कुमारी - सेकंड - 8, 000/- पूजा महतो - थर्ड - Rs 7, 000/- इसे भी पढ़ें - जल">https://lagatar.in/manipur-is-burning-but-pm-and-home-minister-did-not-go-cm/">जल

रहा है मणिपुर, पर नहीं गए पीएम और गृह मंत्रीः सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp