Search

 
 
 

धनबाद में सौ से ज्यादा ऑटो जब्त, बिना लाइसेंस और रूट परमिट के चल रहे थे

 
Dhanbad : चौक-चौराहों पर 25 अगस्त को परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने जांच अभियान चलाया, जिसमें सौ से अधिक ऑटो को जब्त किया गया. इनके कागजात कम और अधूरे थे. जब्त ऑटो को अलग-अलग थानों में रखा गया है. ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि राज्य परिवहन विभाग के निर्देश पर जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर आरटीओ हजारीबाग, डीटीओ धनबाद, ट्रैफिक पुलिस के द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया. इसमें वैसे वाहन को पकड़ा गया, जिनका लाइसेंस तथा रूट परमिट निर्धारित नहीं था. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत मोटरसाइकिल, ऑटो, चार पहिया वाहन की जांच की गई. बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चालक और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को चालान काट कर छोड़ दिया गया. लेकिन, जो ऑटो बिना रूट परमिट तथा फिटनेस के चल रहे थे, उन वाहनों को जब्त किया गया. यह भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/dhanbad-ruckus-on-lucky-in-sindri-firing-3-police-officers-injured/">सिंदरी

में “लक्की” पर बवाल, फायरिंग, 3 थानेदार घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही