Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेबीवीएनएल के ऊर्जा मेले में आठ हजार से अधिक शिकायतों का हुआ निबटारा

Ranchi : बिजली वितरण निगम के निदेशक (वाणिज्य एवं ऊर्जा लेखांकन) मनीष कुमार के नेतृत्व में शनिवार को राज्यभर में एक दिवसीय ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया. राज्यभर से 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से आठ हजार से अधिक शिकायतों का ऑन स्पॉट निबटारा किया गया. उपभोक्ताओं ने बिजली बिल सुधारने, नाम बदलवाने, लोड बढ़ाने, नये बिजली कनेक्शन लेने, खराब ट्रांसफार्मर तथा खराब मीटर बदलने संबंधी शिकायतें दर्ज करायी. निदेशक मनीष कुमार ने रांची के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ऊर्जा मेला में पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना. अधिकारियों का हौसला बढ़ाया. आगे भी इसी तरह उपभोक्ताओं की समस्याओं का निबटारा करने का निर्देश दिया.

विगत महीनों से रिकार्ड राजस्व की प्राप्ति हो रही

मनीष कुमार ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को अधिक से अधिक संख्या में निष्पादित किया जाना है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे ऊर्जा मेला में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें तथा अपनी समस्याओं को विभाग तक पहुंचायें. उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक महीने विभाग द्वारा ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है. निदेशक ने कहा कि लोगों में जागरूकता के कारण ही विभाग को विगत महीनों से रिकार्ड राजस्व की प्राप्ति हो रही है.

किस्तों में भुगतान की सुविधा पा सकते हैं

उन्होंने कहा कि कुछ उपभोक्ता जिनके द्वारा महीनों से भुगतान नहीं किये जाने के कारण उनकी लाइन काट दी गयी है, वे भी ऊर्जा मेला में पहुंचकर किस्तों में भुगतान की सुविधा पा सकते हैं एवं लाइन को जुड़वा सकते हैं. उन्होंने कहा कि विभाग से प्राप्त लीगल नोटिस का भी नियमानुसार ऊर्जा मेला में समाधान किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को कानूनी प्रक्रिया से न गुजरना पड़े. विभाग उपभोक्ताओं की समस्याओं को यथासंभव दूर करने के लिए प्रयासरत है.

मीटर से ही बिजली जलायें

कुमार ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लोगों से अपील की कि मीटर से ही बिजली जलायें एवं किसी भी तरह से मीटर बाईपास एवं अन्य प्रकार के बिजली चोरी से बचें. बिना मीटर बिजली जलाने एवं चोरी के कारण ट्रांसफार्मर के लोड का सही आकलन नहीं हो पाता है. जिसके कारण अनेक समस्याएं आती है. उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – सांसद">https://lagatar.in/the-mp-wrote-a-letter-to-the-ssp-said-after-10-pm-close-the-bar-and-lounge/">सांसद

ने लिखा एसएसपी को पत्र, कहा- रात 10 बजे के बाद हर हाल में बंद कराएं बार और लाउंज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही