Search

 
 
 

झारखंड : राजस्व से जुड़े एक लाख से ज्यादा सर्टिफिकेट केस लंबित, धनबाद, गोड्डा व पलामू में सर्वाधिक

 
Ranchi   :   झारखंड में राजस्व से जुड़े एक लाख छह हजार नौ सौ उनासी (106979) सर्टिफिकेट केस लंबित हैं. इसमें धनबाद, गोड्डा और पलामू जिले में सबसे अधिक सर्टिफिकेट केस लंबित पड़े हैं. बता दें कि सर्टिफिकेट केस तब किया जाता है, जब संबंधित एजेंसी अपना बकाया नहीं वसूल कर पा रही हो. बकाया वसूलने में अक्षम होने पर एजेंसी डीसी के अधीन जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी के पास मामला दर्ज कराती है. बकायेदार का नाम, पता और वसूली की राशि का ब्यौरा जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी को भेजा जाता है. नीलाम पत्र पदाधिकारी को पावर है कि वह बकाया वसूली के लिए बॉडी वारंट या कुर्की जब्ती कराकर सूद के साथ राशि वसूल सकते हैं.

जानें किस जिले में कितने मामले हैं लंबित :

  • - रांची : 7715
  • - खूंटी :  2827
  • - गुमला : 87
  • - सिमडेगा : 405
  • - लोहरदगा : 360
  • - चाईबासा : 9144
  • - सरायकेला : 2782
  • - जमशेदपुर : 117
  • - पलामू : 12420
  • - लातेहार : 00
  • - गढ़वा : 1490
  • - हजारीबाग : 00
  • - रामगढ़ : 2889
  • - कोडरमा : 5861
  • - चतरा : 00
  • - गिरिडीह : 3185
  • - धनबाद : 27783
  • - बोकारो : 619
  • - दुमका : 3910
  • - गोड्डा : 21501
  • - जामताड़ा : 3764
  • - देवघर : 120
  • - साहेबगंज : 00
  • - पाकुड : 00
  • - कुल : 106979
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही