Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी के जनता दरबार में आए तीन दर्जन से अधिक मामले

Advertisement
Advertisement
Hazaribag : उपायुक्त नैंसी सहाय ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें उन्होंने फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना. साप्ताहिक जनता दरबार में करीब तीन दर्जन से अधिक आवेदन आए.   जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों के फरियाद को सुन डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत नियम सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया.   डीसी चैंबर में आयोजित जनता दरबार में बीपीएल, धान का समर्थन मूल्य, एएनएम नियुक्ति, जमीन, पीएम आवास, अधिग्रहण, रोजगार, मनरेगा, भूमि, म्यूटेशन, रजिस्ट्री, राष्ट्रीय राजमार्ग के मुआवजा, पेंशन, भूमि अधिग्रहण, आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही