Search

 
 
 

बेदखली रोकने और पुनर्वास को लेकर मोरहाबादी के दुकानदारों का नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन आज

नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में आज नगर निगम कार्यालय के समक्ष मोरहाबादी बाजार के दुकानदार प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), एटक, इंडियन हॉकर्स अलायंस (आईएचए) और पथ विक्रेता संघ के सदस्य भी शामिल होंगे.
 

Ranchi :  नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में आज नगर निगम कार्यालय के समक्ष मोरहाबादी बाजार के दुकानदार प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), एटक, इंडियन हॉकर्स अलायंस (आईएचए) और पथ विक्रेता संघ के सदस्य भी शामिल होंगे.

 

दुकानदारों ने बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की हैं. फुटपाथ दुकानदार नगर निगम से सर्वे करा कर  पहचान पत्र जारी करने करने की मांग कर रहे हैं. आज प्रदर्शन के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट-2014 के प्रावधानों को लागू करने की मांग की जायेगी. प्रदर्शन से पहले फुटपाथ दुकानदार  रैली निकालकर नगर निगम कार्यालय तक मार्च करेंगे.

 

जानकारी के अनुसार दुकानदार बेदखली बंद करो, पुनर्वास करो,  स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट लागू करो, रोजगार बचाओ...आदि नारे लगाते हुए मार्च करेंगे. पथ विक्रेता संघ के संदीप वर्मा ने कहा कि वर्षों बाद भी नगर निगम सभी पथ विक्रेताओं का सर्वे और पहचान पत्र जारी नहीं कर सका है.

 

उन्होंने कहा कि हम टाउन वेंडिंग कमेटी को सक्रिय करने और पथ विक्रेताओं को कानून के तहत मिलने वाले अधिकार सुनिश्चित करने की मांग करंगे.  भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों को हटाने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए. नगर निगम बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये  गरीब दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही