Search

 
 
 

झारखंड के पांच जिले में सबसे अधिक हुईं हत्याएं, रांची टॉप पर

 
Ranchi :  झारखंड के पांच जिले में सबसे अधिक हत्याएं हुई हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते एक महीने में राज्य के अलग-अलग जिले में हत्या की कुल 143 घटनाएं हुई है. लेकिन पांच जिलों (सरायकेला, हजारीबाग, गिरिडीह, रांची और दुमका) में हत्या की सबसे अधिक वारदातें देखने को मिली है. गौर करने वाली बात यह है कि पिछले एक माग में रामगढ़, जामताड़ा और कोडरमा जिले में एक भी हत्या नहीं हुई है.

इन पांच जिलों में सबसे ज्यादा हुई हत्याएं :

  • - रांची : 22
  • - सरायकेला : 10
  • - गिरिडीह : 12
  • - हजारीबाग : 10
  • - दुमका : 10

अन्य जिलों में इतनी हुई हत्या की वारदातें :

  • - खूंटी : 03
  • - गुमला : 07
  • - लोहरदगा : 02
  • - चाईबासा : 03
  • - जमशेदपुर : 08
  • - पलामू : 09
  • - लातेहार : 03
  • - गढ़वा : 07
  • - धनबाद : 05
  • - बोकारो : 05
  • - गोड्डा : 05
  • - देवघर : 08
  • - साहेबगंज : 04
  • - पाकुड : 01
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही