Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेस्ले के अधिकांश उत्पाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : मैगी में घातक रसायन की मौजूदगी को लेकर चर्चा में रही नेस्ले कंपनी एक बार फिर आलोचना का सामना कर रही है. मैगी नूडल्स, किटकैट और अन्य लोकप्रिय उत्पादों की निर्माता कंपनी नेस्ले के आंतरिक दस्तावेजों का खुलासा हुआ है कि उसके कई प्रोडक्ट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं. इस बात के खुलासे के बाद कंपनी अब डैमेज कंट्रोल की मुद्रा में आ गयी है. उसने अपनी पोषण और स्वास्थ्य रणनीति को अपडेट करने पर काम करने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-jeep-carrying-laborers-crashed-in-anagada-two-laborers-killed-many-injured/80191/">रांची

: अनगड़ा में मजदूरों को लेकर आ रही जीप हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो मजदूर की मौत, कई लोग घायल

कंपनी के शीर्ष अधिकारियों की बातचीत के दस्तावेज से खुलासा

फाइनेंशियल टाइम्स अखबार ने कंपनी के एक आंतरिक दस्तावेज के हवाले से बताया है कि नेस्ले के खाद्य और पेय उत्पादों का एक बड़ा हिस्सा अस्वास्थ्यकर है. यह दस्तावेज 2021  के प्रारंभ में कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के बीच आंतरिक बातचीत पर आधारित है. इससे संकेत मिलता है कि नेस्ले के 60 प्रतिशत से अधिक खाद्य और पेय उत्पादों को स्वास्थ्य की मान्य परिभाषा के तहत स्वास्थ्यप्रद नहीं माना जा सकता. आंतरिक दस्तावेज़ में कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि चाहे कितना भी मॉडर्नाइजेशन करें, उसकी कुछ श्रेणियां और उत्पाद कभी भी स्वास्थ्यप्रद नहीं होंगे. दस्तावेज के अनुसार यह मूल्यांकन नेस्ले के उत्पादों के लगभग आधे हिस्से पर लागू होता है. क्योंकि चिकित्सा, पोषण, पालतू पशुओं के भोजन, कॉफी और शिशु आहार जैसी श्रेणियों को इस विश्लेषण से बाहर रखा गया था.

इसे भी पढ़ें -आपदा">https://lagatar.in/cms-media-cell-gets-confused-about-e-pass/80136/">आपदा

प्रबंधन की बैठक के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता, CM का मीडिया सेल ई-पास को लेकर हो जाता है कन्फ्यूज!

कन्फेक्शनरी और आइसक्रीम भी मानकों पर खरे नहीं

मूल्यांकन में शामिल खाद्य और पेय पदार्थों में 37  फीसदी ने ऑस्ट्रेलिया की स्वास्थ्य स्टार रेटिंग प्रणाली के 5 स्टार में से 3.5  से अधिक की रेटिंग हासिल की. इस रेंटिंग का उपयोग एक्सेस टू न्यूट्रिशन फाउंडेशन जैसे अंतरराष्ट्रीय समूहों द्वारा शोध और अनुसंधान में किया जाता है. दस्तावेज़ के मुताबिक शुद्ध कॉफी को छोड़कर नेस्ले के लगभग 70 प्रतिशत खाद्य उत्पाद और 96 प्रतिशत पेय मानकों की सीमा को पूरा करने में विफल रहे. इसके अलावा 99 फीसदी कन्फेक्शनरी और आइसक्रीम उत्पाद भी रेटिंग को पूरा करने में विफल रहे.

हालांकि कंपनी के पानी और दैनिक उत्पादों ने बेहतर स्कोर किया है. दस्तावेज में नेस्ले ने स्वीकार किया है कि कंपनी का खाद्य पोर्टफोलियो अभी भी स्वास्थ्य की बाहरी परिभाषाओं के मुकाबले कम प्रदर्शन करता है. आंतरिक प्रस्तुति में कंपनी ने कहा है कि हमारा पोर्टफोलियो अभी भी स्वास्थ्य की बाहरी परिभाषाओं के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन कर रहा है, जहां नियामकों का दबाव और उपभोक्ताओं की मांग आसमान छू रही है.

इसे भी पढ़ें -वापसी">https://lagatar.in/jagarnath-mahto-in-action-as-soon-as-he-returns-orders-for-investigation-against-beeo/80171/">वापसी

करते ही शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो एक्शन में, BEEO के खिलाफ दिये जांच के आदेश, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

डैमेज कंट्रोल मोड में आयी नेस्ले कंपनी

यह रिपोर्ट तब आयी है जब नेस्ले स्वस्थ खाने को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है. कंपनी ने कहा है कि वह पोषण और स्वास्थ्य रणनीति को अपडेट करने की बड़ी परियोजना पर काम कर रही है. कंपनी ने कहा है कि यात्रा की हमारी दिशा नहीं बदली है. हम अपने पोर्टफोलियो को स्वादिष्ट और स्वस्थ बनाने का काम जारी रखेंगे.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही