Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीजी विभाग के सेमिस्टर-2 के अधिकतर विद्यार्थी फेल, यूजीसी के प्रोमोट करने के निर्देश का उल्लंघन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के सेमेस्टर टू के अधिकतर विद्यार्थियों को परीक्षा विभाग ने फेल कर दिया. इस मामले को लेकर छात्र संघ प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा. इस दौरान छात्र संघ ने कहा कि सीबीसीएस के कोरोना गाइडलाइन के अनुसार यूजीसी ने विवि के विद्यार्थियों को प्रोमोट करने का निर्देश दिया था. लेकिन सेमेस्टर टू के विद्यार्थियों को प्रोमोट नहीं किया गया. परीक्षा विभाग ने लापरवाही करते हुए अधिकतर विद्यार्थियों को फेल कर दिया. सरकार तथा यूजीसी के गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया. छात्र संघ की मांग है कि सीबीसीएस कोविड-19 के अनुसार इन सभी विद्यार्थियों को प्रोमोट किया जाए. ताकि आगे की पढ़ाई सुचारू रूप से हो सके. मौके पर छात्र संघ सचिव सुबोध महाकुड़, पीजी छात्र संघ के अध्यक्ष सनातन पिगुंवा, टाटा कॉलेज छात्रसंघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनजीत हांसदा, सरस्वती तामसोय, बुधराम देवगम, सुनीता तोपनो, बबीता बांनरा आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही