Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हत्या के जुर्म में मोतालिब, जाफर और साजिद अंसारी दोषी करार

Ranchi :  रांची सिविल कोर्ट ने स्लेह अंसारी हत्याकांड के आरोपियों मो. मोतालिब अंसारी, मो. जाफर अंसारी और साजिद अंसारी को दोषी करार दे दिया है. कोर्ट अब इन्हें 18 जनवरी को सजा सुनायेगी. ब आरोपियों ने बुढ़मू बाजार से दवा खरीदकर लौट रहे स्लेह अंसारी को 20 सितंबर 2017 की शाम गोली मारी थी. गोलीबारी की घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके बाद  उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. घटना के बाद बुढ़मू थाना में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बता दें कि पीड़ित की मौत के बाद हत्या के प्रयास के केस को हत्या के मामले में तब्दील कर सुनवाई हुई.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही