Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सहरसा: मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या

Saharsa: सदर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना रविवार की नरियार गांव की है. मृतकों की पहचान नरियार गांव की रिंकू देवी (32) और उसकी बेटी नैना कुमारी (11) के रूप में हुई है. एसपी हिमांशु ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तथा श्वान दस्ते ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. एसपी ने कहा कि मामले की जांच के लिए सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है. बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के निरीक्षण के दौरान इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मेडिकल बोर्ड का गठन करने के लिए सिविल सर्जन से कहा गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-massacre-junior-doctors-agitation-continues-health-services-affected-in-bengal-for-10-days/">कोलकाता

हत्याकांड : जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी, बंगाल में 10 दिनों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही