Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मां अष्टभुजी कंडाबेर को पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा विकसित : अंबा प्रसाद

Keredari : केरेडारी प्रखंड अंतर्गत कंडाबेर स्थित मां अष्टभुजी मंदिर परिसर माता स्थान से सिरमा तक होने वाले सड़क निर्माण का शिलान्यास विधायक अंबा प्रसाद ने किया. वहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि कंडाबेर माता स्थान को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं. क्षेत्र के कई पर्यटन स्थल का समुचित विकास किया जा रहा है. आने वाले दिनों में बड़कागांव विधानसभा को पर्यटन के क्षेत्र में भी सबसे अग्रणी बनाया जाएगा. लगातार किए जा रहे प्रयासों की बदौलत मां अष्टभुजी माता स्थान कंडाबेर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है. माता जी के स्थान पर हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. सिरमा से माता स्थान तक सड़क बनने से श्रद्धालुओं तथा आसपास के निवासियों को काफी सुविधा होगी. इसे भी पढ़ें :मोदी">https://lagatar.in/make-the-public-aware-of-the-achievements-of-the-modi-government-biranchi-narayan/">मोदी

सरकार की उपलब्धियों से जनता को कराएं अवगत : बिरंची नारायण

विधायक ने गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने को कहा

विधायक ने ग्रामीण कार्य विशेष प्रमंडल के अधिकारियों तथा निर्माण कार्य करने वाले संवेदक को गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखना व तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा. विधायक के प्रयास से मां अष्टभुजी माता स्थान के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य 50 लाख की लागत से किया गया है. मौके पर मुख्य रूप से मुखिया दिनेश साव, पंचायत अध्यक्ष सुरेश राम, बालेश्वर साव, राजेश साव, अशोक बंटी राज, रामू सिंह समेत कई महिला-पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/congressmen-of-dhanbad-paid-tribute-to-rajiv-gandhi-on-his-death-anniversary/">धनबाद

के कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को किया नमन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही