Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih : ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत

Giridih : गिरिडीह (Giridih)- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोनीकला निवासी 28 वर्षीया विवाहिता मंजू देवी की संदिग्ध अवस्था में 3 जुलाई की शाम मौत हो गई. मृतका के पिता हरिशचंद्र दास ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. हरिशचंद्र के अनुसार उसने अपनी बेटी की शादी 2013 में जमुआ थाना अंतर्गत देरहाबाद गांव निवासी केवल दास के बेटे महेंद्र दास से की थी. दामाद नशेड़ी है. शादी के 2 साल बाद दामाद दहेज का दबाव बेटी पर बनाने लगा. दहेज नहीं देने पर दामाद ने बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. 3 जुलाई की शाम उसने बेटी के साथ मारपीट की. दामाद को फोन लगाने पर जवाब नहीं मिला. बेटी के ससुराल आने पर आंगन में उसका शव पड़ा था. दामाद समेत परिवार के सभी सदस्या घर से फरार पाए गए. जमुआ थाना में हरिशचंद्र ने कांड संख्या 233/22 के तहत मामला दर्ज कराया है. उन्होंने दामाद महेंद्र दास, बड़ा भाई सहदेव दास, मंझला भाई सीताराम दास, भाई कारू दास, गोतनी सुनीता देवी और सरिता देवी पर बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया है. फरार आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वजह का पता चलेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=347957&action=edit">यह

भी पढ़ें :  फंदे से झूलता किशोरी का शव बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही