Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहू की हत्या के मामले में सास और चाचा ससुर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamtara : जामताड़ा थाना क्षेत्र के न्यू टाउन मोहल्ले में करीब छह महीने पूर्व रस्सी के फंदे से झूलता महिला का शव बरामद हुआ. इस मामले में करीब छह महीने बाद दहेज हत्या के आरोपी सास तथा चाचा ससुर को जामताड़ा पुलिस ने ओडिशा के राउरकेला से गिरफ्तार किया है. इन दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जामताड़ा थाना कांड संख्या 77/21 के आरोपी शांति देवी व चाचा ससुर गुणाधर सिंह को राउरकेला के बंडामुंडा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. बताया कि 5 जुलाई को मृतका के पिता प्रकाश सिंह ने जामताड़ा थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें नामजद आरोपी मुकेश सिंह (मृतका के पति) को गिरफ्तार कर लिया गया था. आरोप लगाया था कि उनकी बेटी पूजा कुमारी की शादी दिसंबर 2018 में न्यूटाउन मोहल्ले के विजन सिंह के पुत्र मुकेश सिंह से हुई थी. शादी के बाद कुछ दिनों तक तो ससुराल वालों ने उनकी बेटी को सही ढंग से रखा. लेकिन बाद में दहेज के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी.  दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही