Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाइक टक्कर में मां हुई घायल पर एक साल के बच्चे को गोद में समेटे रखा

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग पर मंगलवार को हुए दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार दंपती को गंभीर चोटें आईं. लेकिन मां ने बाइक से फेंका जाने के बावजूद अपने एक साल के बीमार बच्चे को गोद में समेटे रही. मां को सिर सहित अंदरूनी गंभीर चोटें पहुंची, लेकिन उसने अपने बच्चे को सही-सलामत रखा. घटना के बाद से वह बेहोश है. दोनों घायलों को चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया है. http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/ckp-accident-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" />

तेज गति से आ रहे केटीएम सवार ने मारी सामने से टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर प्रखंड के केरा गांव निवासी प्रदीप साहू अपनी पत्नी तपस्वनी साहू के साथ बाइक से चक्रधरपुर के निजी अस्पताल में अपने एक साल के बीमार बच्चे को दिखाने आए थे. वापस गांव लौटने के दौरान बाझीकुसुम मोड के पास कराईकेला की ओर से तेज रफ्तार से आ रही केटीएम बाइक संख्या जेएच 05 सीपी -8049 ने सामने से उन्हें धक्का मार दिया. जिससे पति-पत्नी सड़क पर गिर गए. उनका एक साल का बच्चा पत्नी की गोद में था, जिसे वह संभाले रही. जिसके कारण उसे चोट नहीं पहुंची. पति और पत्नी को सिर में चोट पहुंची है. हेलमेट के बावजूद पति का सिर लहूलुहान हो गया. घटना के बाद केटीएम बाइक सवार बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया. इस दुर्घटना में केटीएम बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

मां अब भी बेहोश, दंपती को जमशेदपुर ले जाया गया

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए दंपती को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चाईबासा रेफर किया गया. इस दुर्घटना में प्रदीप का सिर फट गया है और पत्नी को अंदरूनी चोट लगने के कारण वह बेहोशी की हालत में है. जबकि एक वर्षीय बच्चे को उनके परिजन गांव लेते चले गए. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और 108 एंबुलेंस से घायलों को जमशेदपुर ले गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही