Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता का निधन हो गया है. इसकी जानकारी अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर एक संदेश देकर की है. आज ही उनका अंतिमसंस्कार किया जाएगा.
उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर में उनके समर्थकों में दुख की लहर है.
अर्जुन मुंडा ने एक्स पर लिखा है- मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि जिंदगी का वो सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया, जिसकेरहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था.