Jamshedpur (mother murder in jamshedpur): पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी स्थित बांधडीह गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. यहां दो बेटों ने अपने ही मां की हत्या कर दी. फिर साक्ष्य छिपाने के लिए घर के अंदर शव को जला दिया.
जानकारी के अनुसार दोनों बेटे जमीन बेचना चाहते थे, लेकिन उनकी मां इसके लिए तैयार नहीं थी. जमीन बेचने को लेकर मां और बेटों के बीच विवाद चल रहा था. इसी विवाद में दोनों बेटों ने कथित तौर पर मिलकर मां की हत्या कर दी. हत्या के बाद घर के अंदर ही शव को जला दिया.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल हत्या के घटनाक्रम और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.