Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विवि छात्रावास में मां सरस्वती बिखेरेंगी आभा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची विवि छात्रावास में बुधवार को मां सरस्वती का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुबह पूजन-अनुष्ठान के बाद आम भक्तों के लिए पंडाल का पट खोल दिया जायेगा. दर्शनार्थी मां के दिव्य रूप का दर्शन करेंगे. पूजन के बाद देर शाम तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा जायेगा. यूजीसी छात्रावास संख्या तीन पूजा समिति के अध्यक्ष रोहित नाग ने बताया कि प्रसाद वितरण के लिए तीन क्विंटल बुंदिया बनवाया गया है. पश्चिम बंगाल से आये मालाकारों द्वारा पूरे पंडाल में आकर्षक पुष्प सज्जा की जा रही है. साथ ही विद्युत सज्जा में भी कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा. सांझ ढलते ही पूरा पंडाल रंग-बिरंगी रौशनी से जगमगायेगा. उन्होंने बताया कि गुरुवार को मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. नाग ने बताया कि यहां के अलावा यूजी छात्रावास संख्या एक, पीजी छात्रवास संख्या दो में भी मां शारदे की पूजा भव्य रूप में की जा रही है. डॉ. सुभाष साहू, उपेंद्र संखवार, पंकज साहू, हेमंत महतो, बबलू साहू, विनोद सिंह, विवेक पाठक, विशाल शर्मा, अनुप ठाकुर, पप्पू साहू, शकलदीप कुमार, कमलेश महतो, दयानंद महतो, देवा महतो, निमाई महतो, डॉ. ऋतु घासी, आशीष कुमार, जैक आर्यन, योगेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, जदूलाल चौधरी, पवन कुमार, सुरेंद्र महतो, राजेंद्र महतो, सौरभ कुमार, नवल साहू, मनीष महतो, राजू भाई आदि इसके सफल आयोजन में मुख्य योगदान दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : JEE">https://lagatar.in/jee-main-2024-result-released-see-topper-list/">JEE

MAIN 2024 का रिजल्ट जारी, देखें टॉपर लिस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही