Search

 
 
 

जमीन बेच मां ने चुकाया बिल, तब मिला बेटे का शव, बाबूलाल ने सरकार को घेरा

 
Ranchi: बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया. साथ ही हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. दरअसल देवघर के मोहनपुर के चकरमा गांव के निवासी कन्हैया कापरी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. कन्हैया का इलाज कुंडा के सेवा सदन अस्पताल में चल रही था. वो सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया था और इलाज के दौरान मौत हो गयी. लेकिन अस्पताल का बिल 40 हजार था. परिजनों ने बिल दे पाने में खुद को असमर्थ बताया तो अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से मना कर दिया. जिसके बाद बिल चुकाने के लिए कन्हैया की मां ने अपनी जमीन बेच दी. बताया कि मंगलवार को सड़क हादसे में उनका बेटा घायल हो गया था. जिसकी शुक्रवार को मौत हो गयी. कहा कि बिल नहीं चुका पाने पर अस्पताल ने बेटे का शव देने से मना कर दिया. हालांकि अस्पताल प्रबंध ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/babulal00.jpg"

alt="ndfhnfhn" width="600" height="400" /> इस मामले को लेकर बाबूलाल ने हेमंत सरकार को घेरा है और सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, एक असहाय मां को अपने बेटे का शव अस्पताल से लेने के लिए अपनी जमीन बेचनी पड़ी, यह घटना हेमंत सरकार के मुंह पर तमाचा है. सड़क हादसे में घायल बेटे का इलाज कराने के लिए मां ने हर संभव कोशिश की. अस्पताल ने 40 हज़ार रुपये का बिल थमा दिया, और जब पैसे नहीं दिए गए, तो शव सौंपने से इंकार कर दिया. मजबूरी में उस मां ने अपनी वो जमीन बेच दी, जो शायद उसकी ज़िंदगी की आखिरी पूंजी थी. सोचिए काले धन के लालच ने कितना संवेदनहीन बना दिया है हेमंत सरकार को...यदि सरकार में नाम मात्र की भी शर्म बची हो तो अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई करें. इसे भी पढ़ें - ED">https://lagatar.in/ed-raid-rs-16-50-lakh-cash-seized-from-the-house-of-the-district-coordinator-of-ayushman-yojana/">ED

RAID : आयुष्मान योजना के डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर के घर से 16.50 लाख नकद जब्त
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही