Search

 
 
 

बेरमो में दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ किया विवाह

 

महिला ने कहा पति शराबी है

Bermo: बेरमो के ऊपरघाट में दो बच्चों की मां ने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रचाई शादी. मामला नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पलामू पंचायत के तुरीटोला का है. बताया जाता है कि महिला ने पति अजय मुंडा को छोड़कर अपने प्रेमी रूपलाल मुंडा के साथ रहने का फैसला किया.

10 वर्ष पहले हुआ था विवाह

बता दें कि महिला का विवाह अजय मुंडा के साथ 10 वर्ष पहले हुआ था. महिला का कहना है कि उसका पति शराबी है. शराब के नशे में पति उसे प्रताड़ित करता था. कुछ दिन पहले वह बोकारो के चीरा चास में मजदूरी का काम करती थी. उसी दौरान रूपलाल मुंडा के साथ मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढीं. दो सप्ताह पूर्व वह कंजकिरो पंचायत की कुंभियाबेड़ा गांव में अपनी बहन के घर आकर रहने लगी.

इस दौरान उसने प्रेमी को फोन कर अपनी बहन के घर बुलाया. यहां दोनों एक साथ रहने लगे. दोनों को साथ रहते देख ग्रामीणों ने विरोध किया. तब दोनों ने जीवन भर साथ रहने की बात कही. ससुराल वालों को जब पता चला तो महिला को रखने से इनकार कर दिया. तब ग्रामीणों ने उसे प्रेमी रूपलाल मुंडा के साथ रहने की इजाजत दे दी. दोनों ने फिर सात फेरे लिये.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही