Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में मना मदर्स डे

Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मदर्स डे बड़े उत्साह के साथ मनाया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विशेष सभा का आयोजन किया. उन्होंने एक छोटी सी प्रस्तुति के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की कि कैसे एक मां अपने बच्चों को सर्वश्रेष्ठ देने के लिए अपना सारा जीवन समर्पित कर देती है. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">रांची

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
[caption id="attachment_638003" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-26.jpg"

alt="" width="1600" height="1204" /> बच्चों के साथ स्कूल की प्राचार्या परमजीत कौर[/caption] इस मौके पर बच्चों ने मां से संबंधित गीत भी प्रस्तुत किए. बच्चों ने अपनी मां को उपहार में देने के लिए ‘धन्यवाद कार्ड‘ भी बनाए. छात्र-छात्राओं ने घर पर अपनी मां के साथ बिताए अनमोल पलों की तस्वीरें एसबीपीएस परिवार के साथ साझा कीं. इस मौके पर विद्यालय के कार्मिक और प्रशासनिक प्रमुख डॉ प्रदीप वर्मा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की. इस मौके पर प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का चहुंमुखी विकास करना है, और इस तरह की गतिविधि एक मां और बच्चे के बीच भावनात्मक संबंध को और अधिक मजबूत कर मां का सम्मान करना सिखाती है. इसे भी पढ़ें- ATS">https://lagatar.in/ats-caught-two-criminals-with-weapons-wanted-in-murder-firing-and-extortion-case/">ATS

ने हथियार के साथ दो अपराधियों को पकड़ा, हत्या, फायरिंग और रंगदारी मामले में थे वांछित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही