Search

आरपीएस पब्लिक स्कूल जपला में मदर्स डे का आयोजन, खुशबू देवी बनी सुपर मॉम

Hussainabad (Palamu) : आरपीएस पब्लिक स्कूल जपला सांडा में मदर्स डे का आयोजन किया गया. जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी माताओं को नृत्य गीत एवं भाषण आदि के द्वारा सम्मान दिया. मदर्स डे को और भी अधिक मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से उनके लिए रैंप वॉक, हैंड टू हैंड बलून एक्टिविटी तथा पेपर डांस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसमें सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सुपर मॉम कक्षा नर्सरी से हर्ष सिंह की मां खुशबू देवी को चुना गया. इस अवसर पर मातृत्व को सलामी देते हुए उनके बलिदानों एवं सतत प्रयास को सम्मानित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित माताओं ने स्कूल के शिक्षक के प्रयास की सराहना की. सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया. विद्यालय के प्राचार्य सह मुख्य अतिथि मनुज शर्मा ने सभी माताओं को उनकी अटूट श्रद्धा एवं सेवाओं के लिए साधुवाद दिया. शिक्षिका रंजना, मधुस्मिता, अमृता, रानी, दीपिका तथा शिक्षकों में अरुण, रूपेश रंजन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/ias-chhavi-ranjan-suspended-notification-issued/">IAS

छवि रंजन सस्पेंड, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp