Search

 
 
 

मदर्स डे पर कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में प्रतियोगिताएं

 
Ranchi: कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा रविवार को डोरंडा कन्या पाठशाला प्रांगण में मदर्स डे का आयोजन किया गया. इस अवसर पर माताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. माताओं ने अपने बच्चों के साथ मिल कर भाग लिया. मोस्ट क्रिएटिव मदर के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सुपर मदर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं बेस्ट मदर, बेस्ट ड्रेस्ड, मोस्ट टैलेंटेड माताओं का चयन किया गया. इस अवसर पर माताओं ने रैंप पर चल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. नृत्य -संगीत का प्रदर्शन कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया . इस अवसर में संस्था के निदेशक धनंजय कुमार ने कहा कि सभी बच्चों के अपनी मां का आदर सम्मान करना चाहिये . कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की उपनिदेशक रजनी कुमारी, कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अजय कुमार, आरती, शिखा मनस्वी आदि का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें – हेमंत">https://lagatar.in/life-respect-and-money-of-girls-are-not-safe-in-hemant-government-deepak-prakash/">हेमंत

सरकार में बच्चियों की जान, इज्जत और उनके पैसे सुरक्षित नहीं : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही