Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चों के लिए मां का दूध अमृत समान : डीसी

Advertisement
Advertisement
डीसी नैंसी सहाय ने विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्घाटन कर बच्चों को कराया अन्नप्राशन Hazaribagh:  नगर भवन में मंगलवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का बतौर मुख्य अतिथि डीसी नैंसी सहाय ने उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मां का दूध बच्चों के लिए अमृत तुल्य है. सभी माताओं को जन्म से 6 माह तक अनिवार्य रूप से अपने बच्चों को स्तनपान कराना चाहिए. इससे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है. साथ ही धातृ माताओं को भी स्वास्थ्य लाभ होता है. डीसी ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर 7 अगस्त तक सभी प्रखंडों, पंचायतों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जेएसएलपीएस के दीदियों को जन-जन तक स्तनपान के महत्व को पहुंचाने का निर्देश दिया. साथ ही खीर खिला कर बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hemant-government-is-also-careless-about-health-services-pn-singh/">धनबाद

: हेमंत सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी लापरवाह : पीएन सिंह

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान इस विषय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता के लिए प्रस्तुति दी गई. समाज कल्याण विभाग की ओर से मोटे अनाज से बने विभिन्न खाद्य पदार्थों का स्टॉल भी लगाया गया था. स्वयंसेवी संस्था ब्रेक थ्रू एवं प्लान इंडिया की ओर से किशोरियों में माहवारी के दौरान साफ-सफाई एवं स्वच्छता विषय से संबंधित स्टॉल लगाया गया था. कार्यक्रम को मुख्य रूप से इंदूप्रभा खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शशि जायसवाल, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी शांति मार्डी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जेएसएलपीएस सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, पिरामल फाउंडेशन ने स्तनपान के महत्व एवं जागरुकता पर विचार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-the-manager-of-kids-junior-school-took-the-initiative-to-provide-free-education-to-the-prince-including-3-news/">हजारीबाग

: किड्स जूनियर स्कूल के प्रबंधक ने प्रिंस को नि:शुल्क शिक्षा देने का उठाया बीड़ा समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही