Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिमा चौधरी के सिर से उठा मां का साया, सदमे में एक्ट्रेस

LagatarDesk :   बॉलीवुड इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस महिमा चौधरी की मां का निधन हो गया है. महिमा की मां बीते लंबे समय से उम्र संबंधी समस्या से जूझ रही थीं. उनका इलाज चल रहा था. इसी बीच उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. सिर से मां का साया उठने के बाद महिला चौधरी काफी सदमे में है. उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. महिला चौधरी की बेटी अरियाना का भी रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि महिमा चौधरी की मां का निधन 3-4 दिन पहले हुआ था. लेकिन उनके निधन की खबर अब सामने आ रही है. (पढ़ें, इंफोसिस">https://lagatar.in/infosys-shares-fell-15-percent-market-cap-decreased-by-rs-73060-crore/">इंफोसिस

के शेयर 15 फीसदी तक टूटे, 73,060 करोड़ घट गया मार्केट कैप)

कैंसर को मात देकर फिल्मों में कर रही है वापसी

बता दें कि महिमा चौधरी भी लंबे वक्त से चुनौतियों से लड़ रही हैं. कुछ दिन पहले एक्ट्रेस को कैंसर हो गया था. इसका खुलासा अनुपम खेर ने 9 जून 2022 को किया था. फिल्म `सिग्नेचर` के दौरान महिमा चौधरी ने अपना दर्द अनुपम खेर के साथ बांटा था. उन्होंने बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर जैसी समस्या से जूझ रही हैं. एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि इसका इलाज जारी है. अब महिमा चौधरी कैंसर को मात देकर फिल्मों में फिर से लौट रही हैं. इसे भी पढ़ें :  सेना">https://lagatar.in/after-army-occupation-and-cheshire-home-road-now-ed-is-eyeing-these-big-land-deals/">सेना

के कब्जे वाली जमीन व चेशायर होम रोड के बाद अब ईडी की नजर रांची की इन जमीन डील्स पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही