Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय कुश्ती के लिए जामताड़ा के मोती लाल यादव का चयन

Advertisement
Advertisement
Jamtara : भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा आयोजित 26 एवं 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित तृतीय भारतीय सीनियर परंपरागत फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता 2021 के लिए झारखंड राज्य कुश्ती टीम में 86 केजी भार वर्ग से जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के खिलाड़ी मोती लाल यादव का चयन हुआ है. यह जानकारी देते हुए जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के महासचिव दीपक दुबे ने बताया कि 9 दिसंबर को गढ़वा में आयोजित झारखंड राज्य सेलेक्शन ट्रायल प्रतियोगिता में जामताड़ा से चार पहलवानों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 86 केजी भार वर्ग में मोतीलाल यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य टीम में जगह बनाई थी. बताया कि संसाधन विहीन जामताड़ा के मोती लाल यादव निरंतर जामताड़ा जिले से राज्य टीम में जगह बनाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन इन खिलाड़ियों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है. यदि स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन थोड़ा सहयोग कर दे तो निश्चित रूप से आने वाले समय में जामताड़ा के अनेक कुश्ती खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक प्राप्त करने में सफल रहेंगे. इस अवसर पर जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रदीप कु. भैया, संजय परशुरामका, अरुप कु .मित्रा, भूपेश गुप्ता, कामता सिंह,प्रदीप मंडल, राहुल सिंह ,बापी दत्ता, अमित मंडल, नितेश सेन, परिणीता सिंह, भास्कर चांद उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/dissolved-in-color-at-maithon-dam-two-patients-of-corona-found/">मैथन

डैम पर रंग में भंग, मिले कोरोना के दो मरीज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही