Search

मोतिहारी: जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत, कईयों की गई आंखों की रौशनी

Motihari : बिहार में शराब पूरी तरह से बंद है. इसके बावजूद यहां लोग शराब पीकर मर रहे हैं. ताजा मामला मोतिहारी जिले का है. जिले में शराब पीकर संदिग्ध परिस्थितियों में मरनेवालों की संख्या 22 हो गई है. चार दर्जन लोग गंभीर रूप से बीमार हैं. सभी के जहरीली शराब पीने की आशंका है. पिछले चौबीस घंटों के दौरान जिले के तुरकौलिया में चार, सुगौली में पांच, पहाड़पुर में दो और हरसिद्धि में तीन लोगों की जान संदिग्ध परिस्थितियों में गई है. लक्ष्मीपुर गांव में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं छह लोगों की आंख की रौशनी चली गयी है. सभी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. लक्ष्मीपुर गांव जाकर डॉक्टर की टीम जांच कर रही है. साथ ही संदिग्धों को अस्पताल भेजा रहा है. (पढ़ें, सीबीआई">https://lagatar.in/bjp-said-on-cbi-summons-arvind-kejriwal-is-mastermind-of-liquor-scam/">सीबीआई

के समन पर बोली भाजपा, अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला के सरगना हैं)

शराब पीने के बाद सभी की बिगड़ी तबीयत

भर्ती मरीजों के अनुसार, शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. हालांकि रिपोर्ट के बाद ही कारण का पता चल पाया है. शराब पीने से मरने वालों में मोतिहारी के लक्ष्मीपुर गांव के रामेश्वर राम, ध्रुव पासवान, विनोद पासवान, अशोक पासवान, रामेश्वर राम, छोटू पासवान और नवल दास शामिल है. वहीं पहाड़पुर गांव के टुनटुन सिंह और भूटन मांझी की भी जहरीली शराब पीने से मौत हुई है. इसे भी पढ़ें : गांवा">https://lagatar.in/gawan-fasting-in-ramadan-is-also-beneficial-for-health-you-get-the-benefits-of-intermittent-fasting/">गांवा

: रमजान में रोजा रखना सेहत के लिए भी है फायदेमंद, मिलते हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग के लाभ

शराब पीना बुरा है,  जो पियेगा वो मरेगा

बता दें कि बिहार में शराब पीकर लगातार लोग मर रहे हैं. दिसंबर 2022 में छपरा समेत कई जिलों में जहरीली शराब पीने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में जहरीली शराब से मौत मामले में दो टूक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि शराब बुरी चीज है. शराब पीना बुरा है. जो पियेगा वो मरेगा. जो पार्टी हंगामा कर रही है, उन्हें लोगों को शराबबंदी के पक्ष में समझाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : सम्राट">https://lagatar.in/samrat-gang-leader-jaynath-sahu-acquitted-in-two-cases-accused-of-murder-and-attempt-to-murder/">सम्राट

गिरोह का सरगना जयनाथ साहू दो केस में बरी, हत्या और हत्या के प्रयास का केस साबित नहीं कर पाई पुलिस

शराब पीने वालों को नीतीश ने दी थी कड़ी चेतावनी

सीएम ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि अन्य राज्यों में जहरीले शराब से कितने लोगों की मौत होती है. उन्होंने कहा था कि राज्य में शराबबंदी के लिए कानून भी बनाया गया, बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार भी किया गया, लोगों को जागरुक भी किया गया. इसके बाद भी कोई पियेगा तो मरेगा ही. इतना ही नहीं सीएम नीतीश कुमार ने शराब पीने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी थी. उन्होंने कहा था कि शराब से मौत होने पर किसी को भी मुआवजा नहीं दिया जाएगा. हम राष्ट्रपिता बापू के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-under-16-cricket-league-launched-on-april-16-first-match-between-ranchi-and-gumla/">लातेहार

: अंडर-16 क्रिकेट लीग का शुभारंभ 16 अप्रैल को, पहला मुकाबला रांची और गुमला के बीच
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp