Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोतिहारी : मिड-डे मील खाकर 15 बच्चे पड़े बीमार, शिक्षक विद्यालय छोड़ कर फरार

Motihari : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में 15 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गये है. सभी को पकड़ीदयाल के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक पकडीदयाल प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय में बुधवार को मिलावटी सामान से बना मिड-डे मील दिया गया. जिससे खाते ही बच्चे बीमार पड़ने लगे. एक साथ इतने छात्रों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया. स्कूल में काफी संख्या में लोग पहुंचने लगे. लोगों को देखते ही शिक्षक स्कूल छोड़कर फरार हो गये. पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-newborn-girls-body-found-under-swarnrekha-bridge-police-engaged-in-investigation/">रांची

: स्वर्णरेखा पुल के नीचे नवजात बच्ची का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
इसे भी पढ़ें - भारी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-huge-jump-sensex-rose-497-points-bajaj-finance-shares-rose-6-65-percent/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 497 अंक चढ़ा, बजाज फाइनेंस के शेयरों में 6.65 फीसदी की बढ़त

सभी बच्चें खतरे से बाहर बताये जा रहे 

जिसके बाद घटना की जानकारी पकड़ीदयाल एसडीओ (SDO) कुमार रविंद्र को दी गई. एसडीओ स्कूल पहुंचे और सभी बच्चों को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल पकडीदयाल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बता रहे है. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-terror-case-nia-team-is-raiding-the-house-of-three-accused-police-force-deployed-in-large-numbers/">पटना

टेरर मामले : तीन आरोपियों के घर पर NIA की टीम कर रही छापेमारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

तेल में गड़बड़ी की आशंका जतायी जा रही 

बच्चों ने बताया कि स्कूल में मिले खाना को खाने के बाद उन्हें उल्टी ओर सिर में दर्द होने लगा.बीमार रसोइया दीनानाथ सिंह ने बताया कि बच्चों को खाना देने के पहले उसने खुद बने खाना को चखा था, उसे तेल में गड़बड़ी महसूस हुई थी. वहीं, डॉक्टर ने कहा कि इलाज के बाद सभी छात्र खतरे से बाहर हैं. पकड़ीदयाल के एसडीओ कुमार रविन्द्र ने कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जायेगी. जो भी दोषी पाये जायेंगे उसको दंडित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें - अगस्त">https://lagatar.in/emi-burden-will-increase-in-august-rbi-may-increase-interest-rates-by-35-basis-points/">अगस्त

में बढ़ेगा EMI का बोझ! RBI ब्याज दरों में 35 बेसिस पाइंट कर सकता है इजाफा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही