Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोतिहारी : कोल्ड स्टोरेज में पाइप लाइन फटने से अमोनिया का रिसाव, मची अफरा-तफरी

Motihari: बिहार के मोतिहारी स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में बुधवार की रात अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया. आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी से लोग पलायन करने लगे. मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर भागने लगे. इस दौरान गैस से कुछ लोग बेहोश भी हो हुए. जिसके बाद एंबुलेंस मंगाकर बेहोश हुए लोगों को अस्पताल भेजा गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम व कोल्ड स्टोर के इंजीनियर पहुंचे. जिनकी मदद से पाइप से हो रहे रिसाव को बंद किया गया. जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई. एक मजदूर ने बताया कि पाइप फटने से बम जैसी आवाज सुनाई दी. जिसके बाद गैस के रिसाव और दुर्गंध से मजदूर भागने लगे. मौके पर पहुंचे मोतिहारी सदर अंचलाधिकारी पिंटू कुमार ने बताया कि बरियापुर स्थित कोल्ड स्टोर में गैस लीक से अफरातफरी का माहौल देखने को मिला, हालांकि दो घंटे के बाद इस पर काबू पा लिया गया. (बिहार">https://lagatar.in/upendra-kushwaha-met-amit-shah-political-excitement-increased/">(बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/poster-release-of-film-on-chero-and-bathudi-tribes-of-jharkhand/">झारखंड

की चेरो और बथुडी जनजाति पर बनी फिल्म का पोस्टर रिलीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही