Search

 
 
 

मोतिहारी : अपराधियों ने हथियार के बल पर एसबीआई के सीएसपी से ढ़ाई लाख लूटे

 
Motihari : बिहार के पूर्वी चंपारण से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां चकिया थाना क्षेत्र के गवंद्रा बाजार स्थित एसबीआई के सीएसपी केंद्र में देर शाम अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. दो बाइक पर आये पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी केंद्र से ढ़ाई लाख लूट लिये. इतना ही नहीं अपराधी सीएसपी संचालक रुपेश कुमार का मोबाइल लेकर भी भाग गये. घटना की सूचना पाकर चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है. साथ ही मोबाइल का सीडीआर भी निकाल रही है. ताकि अपराधियों तक आसानी से पहुंचा जा सके.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही