Search

 
 
 

मोतिहारी: फाइनेंस कंपनी में दिनदहाड़े लाखों रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस

 
Motihari: जिले के घोड़ासहन क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई. घटना मुख्य बाजार में भारत फाइनेंस कंपनी में हुई. कंपनी कार्यालय के खुलते ही हथियारबंद बदमाश अंदर घुसे और दस लाख से अधिक रुपए लूटकर फरार हो गये. फाइनेंस कंपनी के मैनेजर राजेश तिवारी ने बताया कि सुबह में ब्रांच खोला था. इसी दौरान दो हथियारबंद अपराधी बैंक के गार्ड को धमकाते हुए ब्रांच में घुसे. मेरी कनपटी पर हथियार सटा कर तिजोरी में रखे 10 लाख 53 हजार 425 रुपए लूट कर फरार हो गए. मैनेजर ने बताया कि जो कलेक्शन आया था, वह तिजोरी में रखा था. जिसे बैंक में जमा करने की तैयारी की जा रही थी. इसे भी पढ़ें- NDA">https://lagatar.in/ndas-vice-presidential-candidate-jagdeep-dhankhar-files-nomination-pm-modi-was-also-present/">NDA

के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने किया नामांकन, PM मोदी भी रहे मौजूद
मैनेजर ने बताया कि इसी बीच अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी. घोड़ासहन थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भारत फाइनेंस कार्यालय पहुंची. पुलिस ब्रांच में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकालकर अपराधियों की पहचान करने में जुट गयी. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bihar-jharkhand-sail-representative-union-demonstrated-against-layoffs/">धनबाद:

छंटनी के विरोध में बिहार-झारखंड सेल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही