Search

 
 
 

मोतिहारी पुलिस ने डकैती में शामिल रहे सात अपराधियों को किया गिरफ्तार

 
Motihari: तीन दिन पहले मोतिहारी मुफ्फसिल थाना के मधुबनी घाट में प्लाइवुड फैक्ट्री के संचालक राजेंद्र सहनी के घर 9 अपराधियों ने धावा बोला था. अपराधी घर में लूटपाट की नीयत से घुसे थे. नाकाम रहने पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी. इसमें राजेंद्र के भतीजे की मौत हो गई थी. मोतिहारी पुलिस ने 72 घंटे में इस घटना का खुलासा कर दिया. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/shops-parks-and-gardens-will-now-remain-open-till-7-pm-in-bihar/93171/">बिहार

में अब शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, पार्क भी खुलेंगे

पांच जिंदा कारतूस बरामद 

इस घटना के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि घटना के बाद एसपी नवीन चंद्र झा ने मामले की जांच कर सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया. टीम ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की और इनमें से चार डकैतों को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उनके पास से दोनाली बंदूक, एक पिस्टल और 12 बोर के पांच जिंदा कारतूस बरामद किया. इसे भी पढ़ें-  बिहारः">https://lagatar.in/bihar-chirag-again-attacked-nitish-kumar-replied-to-uncle-and-prince-too/93614/">बिहारः

चिराग ने नीतीश कुमार पर फिर बोला हमला, चाचा और प्रिंस को भी दिया जवाब

संचालक के भतीजे की मौत हो गई थी

बताया जाता है कि डकैती के दौरान डकैतों ने राजेंद्र के भतीजे की गोली मारी. इसमें उसकी मौत हो गई. वहीं दो और भाईयों को गोली मारी थी. जबकि राजेंद्र छत से कूदकर जान बचाने में सफल रहे थे. एसपी ने बताया कि घटना के दौरान एक अपराधी घायल हो गया था. पुलिस बाकी दो की तलाश कर रही है. इसे भी पढ़ें-  बिहारः">https://lagatar.in/bihar-sheohar-dm-accused-of-harassment-mother-in-law-and-wife-showed-wounds-to-police/93622/">बिहारः

शिवहर डीएम पर प्रताड़ना का आरोप, सास और पत्नी ने पुलिस को दिखाये जख्म [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही