Search

 
 
 

मोतिहारी: प्रशांत किशोर ने एक बार फिर नीतीश कुमार की ‘समाधान यात्रा’ पर बोला हमला

 
Motiharti : राजनीतिक पार्टियों के नेता इन दिनों यात्रा कर रहे हैं. राहुल गांधी `भारत जोड़ो यात्रा` कर रहे हैं. तो वही अब नीतीश कुमार भी `समाधान यात्रा` पर निकल गए हैं. नीतीश कुमार की ये यात्रा 7 फरवरी तक चलेगी. `समाधान यात्रा` के दौरान सीएम नीतीश कुमार राज्य सरकार की चल रही योजनाओं से संबंधित क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे. साथ ही चिन्हित समूहों के साथ बैठक कर राय मशवरा करेंगे. नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की यात्रा पर तंज कसते हुए उन्हें नसीहत भी दी है. प्रशांत ने कहा कि बिहार में नीतीश जी कि जो यात्रा है वो पेपर पर उनकी 14वीं यात्रा है. प्रशासनिक काम को वह यात्रा का नाम दे रहे हैं. नीतीश कुमार एक दिन पश्चिम चंपारण में रुकेंगे, जिसमें कुछ सरकारी अफसरों और सेलेक्टेड लोगों से मिलेंगे. अगले दिन वो मोतिहारी और उसके बाद शिवहर, सीतामढ़ी जाएंगे.
इसे भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-scuffle-between-two-communities-over-land-dispute-police-took-charge/">बोकारो

: भूमि विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हाथापाई, पुलिस ने संभाला मोर्चा

वक्त रहते रिटायर हो जाएं इसी में भलाई- प्रशांत किशोर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस यात्रा का जनता से कोई सरोकार नहीं है. नीतीश कुमार उन्हीं अफसरों से मिलेंगे जिनसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पटना से बात करते हैं. सीएम पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस में बैठ कर सिर्फ समीक्षा बैठक हो सकती है. नीतीश कुमार अब उम्र के इस पड़ाव पर सामाजिक, राजनीतिक तौर पर अकेले पड़ गए हैं, समय रहते रिटायर हो जाएं, इसी में उनकी भलाई है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-classes-1-to-5-continue-in-dinobili-carmel-even-after-dcs-order/">धनबाद

: डीसी के आदेश के बाद भी डीनोबिली-कार्मेल में चली 1 से 5 तक कक्षाएं
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही