Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोतिहारी में रिश्ता शर्मसार, जमीन विवाद में दामाद ने ससुर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की

Motihari :  बिहार से एक बार फिर रिश्ते का शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र के नारायण पकड़ी गांव में कलयुगी दामाद ने अपने ससुर की कुल्हाडी से काटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 65 वर्षीय योगिंदर बैठा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर यह हत्या की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्यारे कलियुगी दामाद व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बेटे को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. दामाद की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है. एफएसएल की टीम बुलायी गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद गांव में सैकड़ों की भीड़ जमा हो गयी है.

योगिंदर बैठा और उसके दामाद के बीच संपत्ति को लेकर हमेशा होता था विवाद 

पिपरा थानाध्यक्ष ने कहा कि आज सुबह सात बजे सूचना मिली कि पिपरा थाना क्षेत्र में झाड़ियों से एक शव बरामद किया गया है. शव की शिनाख्त नारायण पकड़ी गांव के ही योगिंदर बैठा के रूप में हुई है. योगिंदर बैठा के दामाद ने ही उसकी कुल्हाड़ी से काटकर कर दी है. दामाद ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. गांव के सरपंच रूपनारायण सिंह ने कहा कि योगिंदर बैठा और उसके दामाद के बीच संपत्ति को लेकर हमेशा विवाद होता था. इसको लेकर कई बार पंचायत भी बैठा था. कल रात भी बेटी, दामाद और उसका नाती घर पर ही में थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही