Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोतिहारी: वार्ड पार्षद की सड़क हादसे में मौत, हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

Motihari : मोतिहारी नगर निगम वार्ड 35 के वार्ड पार्षद अविनाश कुमार झा उर्फ बिट्टू की सड़क दुर्घटना में यूपी में मौत हो गई. जबकि कार में सवार दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. दोनों किसी काम से गोरखपुर जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही मृतक अविनाश के परिजन शव को उनके घर मोतिहारी लाने के लिए यूपी पहुंच गए हैं. इसे भी पढ़ें: BREAKING">https://lagatar.in/breaking-encounter-between-police-and-naxalites-in-chatra-many-naxalites-reported-shot/">BREAKING

: चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली को गोली लगने की सूचना

परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल

अविनाश की शादी अप्रैल 2022 में प्रीति से हुई थी. शादी के एक साल भी नहीं बीते कि अविनाश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. अविनाश इस बार हुए नगर निगम के चुनाव में वार्ड 35 से वार्ड पार्षद बने थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि अपने कुशल व्यवहार के दम पर चुनाव में जीत हासिल किया था. अपने वार्ड की जनता की सेवा में अविनाश हमेशा तत्पर रहते थे. हादसे के बाद शुभचितंकों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें: उपेंद्र">https://lagatar.in/upendra-kushwahas-claim-big-leaders-of-jdu-in-contact-with-bjp-political-stir-in-bihar-intensifies/">उपेंद्र

कुशवाहा का दावा- JDU के बड़े नेता BJP के संपर्क में, बिहार में सियासी हलचल तेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही