Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सहरसा : पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन, BJP विधायक ने कह दी बड़ी बात

Saharsa :  मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में अब आम से लेकर खास सभी उतरने लगे हैं. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और छातापुर विधानसभा से बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने अब बागेश्वर धाम के बाबा का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि बाबा सनातनी हैं. सनातन धर्म को मानते हैं. जो लोग बाबा पर उंगली उठा रहे हैं इसका मतलब है कि सनातन धर्म पर उंगली उठा रहे हैं. नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जब तक धरती रहेगी तब तक सनातन धर्म रहेगा. सनातन धर्म से ही सारे धर्म निकले हैं. जो लोग हिंदू धर्म या सनातन धर्म का विरोध कर रहे हैं वो कहीं न कहीं सनातन धर्म से ही आए हैं.
साईं बाबा की पूजा हिंदू हो, मुस्लिम हो, क्रिस्चन हो, सब लोग करते हैं. इस धरती पर कई ऐसे सिद्ध पुरुष हुए जिन्होंने लोगों के भविष्य को बताने का काम किया. लोगों को ज्ञान देने का काम किया. वो कहीं न कहीं संख्या में हिंदू धर्म के लोग थे. उन्होंने कहा कि बाबा पर ईश्वर की विशेष कृपा है जिसकी वजह से वो बहुत कुछ लोगों को बता पाते हैं.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-residents-remembered-netaji-subhash-chandra-bose-paid-tribute/">जमशेदपुर

: शहरवासियों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को किया याद, पूष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

बाबा पर जादू-टोना` को बढ़ावा देने का आरोप

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने `अंधविश्वास` और `जादू-टोना` को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. समिति का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार के नाम पर जादू-टोना और अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं, साथ ही लोगों को लूटने और उनसे धोखाधड़ी भी कर रहे हैं. हालांकि, इन आरोपों पर धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया कि वो कोई अंधविश्वास नहीं फैला रहे हैं और न ही किसी की समस्या दूर कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: लातेहार">https://lagatar.in/latehar-people-did-shramdaan-in-the-construction-work-of-sun-temple/">लातेहार

: सूर्य मंदिर के निर्माण कार्य में लोगों ने किया श्रमदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही