Search

 
 
 

लाभुकों को आवास पूरा करने के लिए करें प्रेरित : डीसी मेघा भारद्वाज

 
Koderma : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत लंबित आवासों को पूरा कराने की पर जोर दिया जा रहा है. समाहरणालय सभागार में लंबित आवासों पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. चलो करें आवास पूरा अभियान का शुभारंभ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की. उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त द्वारा प्राप्त विभागीय निर्देश के आलोक में 16 सितंबर से 10 अक्टूबर तक सभी प्रखंड/ पंचायत स्तर पर यह अभियान चलाये जायेंगे. उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपूर्ण आवास को पूरा करने के लिए प्रेरित करें. उपायुक्त ने योजना के प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव, पंचायत सेवक तथा रोजगार सेवक को अभियान को पंचायत, गाँव, टोला स्तर पर क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि एक्शन प्लान बनाते हुए अपूर्ण आवास के लाभुकों का डोर टू डोर संपर्क करें तथा उसे आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित करें. अपूर्ण आवास को पूर्ण कराने में पंचायत प्रतिनिधि यथा मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्यों का योगदान महत्वपूर्ण होता है. उनको भी सहयोग दें. इसे भी पढ़ें :आगामी">https://lagatar.in/people-will-take-revenge-for-the-massive-loot-of-inflation-in-the-upcoming-elections-kharge-lashed-out-at-modi-government/">आगामी

चुनावों में महंगाई की महालूट का बदला लेगी जनता, खड़गे मोदी सरकार पर बरसे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही