Search

 
 
 

लातेहार: डीसी ने वोटरों को मतदान के लिए किया प्रेरित

 
Latehar: आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने पांडेयपूरा पंचायत के मानिकपुर व मुक्का एवं मोंगर पंचायत के मोंगर गांव में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि आप खुद भी मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. उन्होंने ग्रामीणों से मतदाता पहचान पत्र की भी जानकारी ली. कहा कि जिनका भी मतदान पहचान पत्र नहीं बना हे वे अपने बीएलओ से संपर्क कर शीघ्र ही मतदाता पहचान पत्र बनवा लें. ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि इस विधानसभा चुनाव में सभी मतदाता मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें. डीसी ने कहा कि इस बार विधानसभा आम निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान करने का लक्ष्य रखा गया है. सभी की भागीदारी से ही लक्ष्य को हासिल कर मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की जा सकती है. उपायुक्त ने तीनो जगहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया. उन्होंने मतदान की शपथ भी दिलायी. कार्यक्रम के दौरान महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया. मौके पर उपविकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, जेएसएलपीसी के डीपीएम संतोष कुमार समेत कई बीएलओ आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-burst-such-a-diwali-bomb-that-bjps-gogo-scheme-was-completely-destroyed-congress/">हेमंत

सरकार ने ऐसा दीपावली बम फोड़ा कि भाजपा की गोगो योजना चारों खाने हुई चित्त : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही